भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री   अनुराग सिंह ठाकुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री
अनुराग सिंह ठाकुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार रूपी बीमारी से

दिल्लीवासियों की मुक्ति डाॅ0 हर्षवर्धन जी के नेतृत्व

वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिलवाएगी। यह बात

उन्होंने आज दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचार करते

हुए कही। श्री ठाकुर ने आज रोहिणी विधानसभा क्षेेत्र से

भाजपा प्रत्याशी श्री जय भगवान अग्रवाल और बुराड़ी से भाजपा

प्रत्याशी श्री कृष्ण त्यागी के समर्थन में रोड़शो किया।

श्री ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हुए

अभूतपूर्व 70,000 करोड़ रूपये के घोटालों से उनका सिर

झुक जाता है। स्वयं खिलाड़ी होने के नाते उन्हें देश का

गौरव बढ़ाने में गर्व महसूस होता है परन्तु उसके विपरीत

कांग्रेस पार्टी की सरकार को देश के मान-सम्मान को ठेस

पहुंचाने और भ्रष्टाचार करना अच्छा लगता है।

श्री ठाकुर ने उम्मीद जताई कि देश अपनी युवा शक्ति के

साथ परिवर्तन को संकल्पित है और यह संकल्प आज का युवा, भारतीय

जनता पार्टी की सरकार चारों राज्यों में बनाकर, संकल्प पूर्ण

करेगा और देश के सबसे लोकप्रिय नेता मा0 नरेन्द्र मोदी जी

को देश का प्रधानमंत्री बनायेगा।

 


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.