श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI BHAGWAT 12 ग्रेटर नोएडा  के गामा-2 में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में  29 मई से श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। जिससे पहले  सैक्टर  गामा-2 में कलश यात्रा निकली गयी।उसके बाद श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ हुयी। श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ का कल 4 जून को समाप्त होंगा ।कथा का वाचन कथा व्यास आचार्य व्यास विनोद ममगाई ने किया । कथा कर आयोजन स्व. द्वारिका प्रसाद सुन्दरियाल की स्मृति में उनके पुत्र नंदकिशोर सुन्दरियाल व परिवार करा रहा है।  कथा व्यास आचार्य व्यास विनोद ममगाई ने अपने श्रीमुख से भागवत कथा कहते हुए बताया कि भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है,इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण,भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है। श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कडे प्रयास करने पडते हैं। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.