नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कांग्रेस में मचा घमासान, पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– कांग्रेस पार्टी को आज एक करारा झटका लगा है, जी हाँ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके चलते पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है।

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दिया है। साथ ही सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है, जिसमे उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं, इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं।

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि वो एक स्थिर आदमी नहीं हैं, बॉर्डर से जुड़े पंजाब जैसे राज्य के लिए बिल्कुल फिट नहीं हैं।

खासबात यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुना था, जिसके चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पद छोड़ना पड़ा था। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पद छोड़ने के बाद ही कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था।

बताया जा रहा है कि पंजाब में कैबिनेट विस्तार हुआ, उससे नवजोत सिंह सिद्धू खुश नहीं थे। पंजाब में नया मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस तरह कैबिनेट तैयार हुई, उसमें नवजोत सिंह सिद्धू की नहीं चल पाई थी, यहां केंद्रीय आलाकमान ने पूरी तरह से अपनी रणनीति पर काम किया, माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू इसी से नाराज़ चल रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.