सपा ने किया दस दिवसीय समाजवादी जन सन्देश यात्रा का शुभारम्भ

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI सपा द्वारा रविवार को दादरी एरिया से दस दिवसीय समाजवादी जन संदेश यात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान एमएलसी नरेन्द्र सिंह भाटी और सपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने कार्यकर्ताओं के साथ साईकिल चलाकर यात्रा को गांवों के लिए रवाना किया।नरेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि सपा द्वारा प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य किये गये है। सभी वर्गाें के लिए जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है। इन सभी बातों को आम जनता तक पहुचाने के लिए यह समाजवादी जनसंदेश यात्रा चलाई जा रही है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि दूसरे राजनैतिक दल केवल बयानबाजी करते रहते है। जबकि सपा काम करने में विश्वास रखती है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में विकास की लहर चल रही है। आज प्रदेश में कोई भी वर्ग ऐसा नहीं जिसको योजनाओं का लाभ न मिला हो। यह यात्रा सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नवीन भाटी के नेतृत्व में बील अकबरपुर, रामगढ़, कैमराला भोगपुर, चक्रसैनपुर आदि कई गांवों का दौरा किया गया और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और विकास कार्याें से अवगत कराया। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुधीर तोमर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसूलपुर, पटाड़ी, नरौली, दादूपुर खटाना आदि कई गांव में समाजवादी जनसंदेश साईकिल यात्रा चलाई गई। इसी क्रम समाजवादी पिछड़ा वर्ग अजीत भाटी, द्वारा चिटहेरा, आनंदपुर, फूलपुर, नईबस्ती आदि कई गांवों में साईकिल यात्रा चलाई गई। इसी तरह से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष उधम पण्डित और पार्टी के सह प्रवक्ता कुलदीप चैहान ने कोण्डली, शाहपुर, झट्टा, बदौली आदि गांव में साईकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर श्याम सिंह भाटी, सुनील भाटी, बब्बल भाटी, राम सिंह चैहान, सतीश भाटी, संजय चैहान, सुरेश प्रधान, दीपक राणा, सुभाष भाटी, रविन्द्र यादव, धुर्व सैनी, सचिन भाटी, बबलू, नरेन्द्र शर्मा, हीरालाल यादव आदि मौजूद रहे।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.