कोरोना का कहर, दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज हुए संक्रमित, बार एसोसिएशन ने 20 अप्रैल तक किए दफ्तर बंद

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है , आपको बता दें कि अस्पताल से लेकर कोर्ट के सदस्य भी संक्रमित हो रहे है। जिसके चलते दिल्ली समेत केंद्र सरकार की चिंता बढ़ने लगी है।

 

बता दे कि सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब खबर है कि दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते अब दिल्ली हाईकोर्ट 20 अप्रैल तक बन्द हो सकता है।

 

हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि रजिस्ट्रार जनरल ने नहीं की है। ऐसे में इस संख्या में और इजाफा भी हो सकता है। बार एसोसिएशन ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने दफ्तर को 20 अप्रैल तक बंद कर दिया है।

 

 

अब कोरोना का प्रकोप देश की सर्वोच्च अदालत में भी दिखाई दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद फैसला किया गया है कि अब सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट को सैनिटाइज किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.