TRAINEES UNDER GOING TRAINING AT SYMBIOSES INSTITUTE NOIDA PROTESTED AGAINST OVER CHARGING BY CATS
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा के सेक्टर 62 सिम्बोसिस यूनिवर्सटी के बाहर आज सैकड़ो छात्रो ने उग्र प्रदर्शन देखने को मिला आपको बता दे की सैकड़ो स्टूडेंट ने आरोप लगाया है की मार्च 2016 में दिल्ली सरकार को पैरामेडिकल की 650 भर्तियां निकाली थी। दिल्ली सरकार ने बीवीजी नामक संस्था को ये 650 भर्तियो को पूरा करने का टेंडर दिया गया। जिसमे से 605 छात्रों ही चयन हुआ। .. जिसके बाद बी वी जी संस्था ने सिम्बोसिस यूनिवर्सटी में छात्रो को ट्रेनिंग दी। वहीँ दूसरी और छात्रों ने आरोप लगाया है की पहले तो हमे बताया गया था की साक्षात्कार के आधार पे जोइनिंग मिलनी थी। और अब संस्था के द्वारा न तो जोइनिंग दी गयी है। लेकिन संस्था के द्वारा 2875 रुपये पेपर दुबारा कराने के नाम पर मांगे जा रहे है जबकि हमे पहले ये कहा गया था थी कोई भी पैसा नहीं देना होगा। … जिसकी जानकारी छात्रो को पहले से नहीं दी गयी थी। और संस्था द्वारा केवल 140 बच्चों को एग्जाम में पास किया गया है। जो की संस्था के करीबी छात्र है केवल उन्ही छात्रो को एग्जाम में पास किया गया है। और जब मिडिया कर्मियो द्वारा संस्था के अधिकारियो से मामले की बात करनी चाही तो कोई भी संस्था की तरफ से बात करने को राजी नहीं हुआ। तीन महीने के बाद भी छात्रो को संस्था के द्वारा कोई भी जोइनिंग नहीं दी गयी है। वही सिम्बोसिस यूनिवर्सटी के अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ न बोलते हुए कहा की सिर्फ यह पर ट्रैनिंग करने के लिए बी वी जी संस्था को अपने यहाँ जगह दी थी।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.