ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ , पैर में लगी गोली

Abhishek Sharma / Rahul Kumar Jha

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति के पास एक महिला की सोने की चेन छीनकर दो अभियुक्त जोकि अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार थे, भाग रहे थे। तभी थाना बिसरख की टीम द्वारा दौड़ाकर दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया गया है।


मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त विक्रम उर्फ विक्की व प्रतीक के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वही दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गोली लगने से घायल हुए ये दोनों ही शातिर किस्म के लूटेरे है।

दरअसल, कल रात बिसरख थाना क्षेत्र के एक मूर्ति गोलचक्कर के पास अपाचे बाइक पर सवार विक्रम उर्फ विक्की व प्रतीक दोनों अभियुक्तों ने एक महिला से सोने की चेन झपटी और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक सूचना पाकर पुलिस ने आनन फानन में अपनी टीमों को लगाया और कुछ ही दूरी पर दोनों अभियुक्तों को रुकने का इशारा किया लेकिन नहीं रुके साथ ही पुलिस पर फारिंग भी करने लगे।

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई, जिससे ये दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इन दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ  दोनों का इलाज किया जा रहा है।

वही पुलिस इन दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास घंगालने में जुटी हुई है। साथ ही इनके पास से पुलिस ने एक अपाचे बाइक, अवैध असलाह सहित कुछ कारतूस भी बरामद किए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.