उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार देर रात करीब लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया।
आपको बता दें कि जन्मेजय सिंह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे, लेकिन गुरुवार की रात हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। जन्मेजय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक ने शोक संवेदना जतायी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक के निधन पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि ‘ देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति ‘
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जन्मेजय के निधन पर शोक जताया है। सपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक श्री जन्मेजय सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे भगवान।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.