परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश को सपा और बसपा ने मिलकर लूटा है

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI bआज ग्रेटर नॉएडा के ली ग्रांड रेस्टोरेंट में कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा दूसरे दिन जेवर विधानसभा क्षेत्र कासना से शुरु हुई, रथ यात्रा में भाजपा के कई बड़े नेता, जिसमें कृष्णपाल सिंह गूजर, देवेन्द्र सिंह सहसंयोजक, विमल शर्मा, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, आलोक सिसौदिया, विजय भाटी जिलाध्यक्ष, हरिश्चन्द्र भाटी, सत्येन्द्र सिसौदिया शामिल हुए। भाजपा की परिवर्तन यात्रा 24 दिसम्बर को लखनऊ पहुंचेगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। यात्रा शुरुआत के पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि कई राज्यों में उप चुनाव हुए हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिली है। नोटबंदी का भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ा है। असम में लोकसभा और विधान सभा दोनों सीटों में भाजपा की जीत हुई है, दोनों सीटें कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया है। मध्यप्रदेश व नेपानगर में भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे, त्रिपुरा और तमिलनाडु में भाजपा की वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में छोटे उद्योग बंद होने के कगार पर हैं, रंगदारी मांगने से लोग त्रस्त आ चुके हैं। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है जिसमें उद्यमियों को बिजली मिलेगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन के पक्ष में हैं पूरे प्रदेश को सपा और बसपा ने मिलकर लूटा है। नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि 70 करोड़ रुपये हर वर्ष जाली नोट भारत में पड़ोसी देशों से आता है। 400 करोड़ रुपया ड्रग माफिया और आईएसआई धन्धा चलाता है, उनपर रोक लगी है। लोगों को नोट को लेकर जो भी समस्या आ रही है उसका निस्तारण किया जा रहा है, देश में क्रान्ति लाने वाला निर्णय है,इससे देश को फायदा होगा। 


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.