VHP Stages Protests Against National Flag Insult By Oppo’s Chinese Employee
ROHIT SHARMA . TEN NEWS
नोएडा में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक चाइनिस मोबाइल कंपनी के चाइनिस कर्मचारी ने भारत का राष्ट्रीय तिरंगे के झंडे को फाड़ कर कुड़े के डबे में डाल दिया। जिसके बाद कंपनी में काम कर रहे भारतीय लोगों ने इसका विरोध किया और हंगामा करना शुरु कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को मौके पर पहुँचना पड़ा लेकिन पुलिस भी इस भीड़ पर काबू नहीं पा सकी और हजारों की संख्या में जमा हुआ कंपनी के भारतीय कर्मचारियों ने कंपनी के गेट बंद कर जोर शोर से हंगामा करना शुरु कर दिया और भारत माता की जय के नारे लगाने शुरु कर दिये। साथ ही उस चाइनिस कर्माचारी के खिलाफ देशद्रोही का केस दर्ज करने को कहा। वही आप देख सकते है की नोएडा के सेक्टर–63 के ए ब्लोक में स्थित चाइनिस औप्पो मोबाइल कंपनी में आज एक हजार लोगों ने जम कर हंगामा काटा। लोगों ने यह हंगामा इसलिए काटा क्योंकि इस चाइनिस मोबाईल कंपनी के एक चाइनिस कर्माचारी ने कंपनी की छत पर लगे झंडे को फाड़ कर कुड़े के डबे में डाल दिया। जिसको देख कंपनी में काम कर रहे भारतीय नागरीको ने इसका विरोध किया और कंपनी की छत पर चढ़ कर व गेट बंद कर हंगामा करना शुरु कर दिया। और दूसरा झंडा लाकर फिर से छत पर लगा दिया। वही दूसरी तरफ तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह पुलिस को भी इस भीड़ पर काबू करने में परेशानी हो रही हैं। कर्मचारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहा की इस तरह एक विदशी कर्माचारी ने भारतीय झंडे को फाड़ कर कुड़े के डबे में डाल कर उसका अपमान किया हैं जो सहा नहीं जा सकता। लोगों ने कहां कि इन चाइनिस कर्मचारियो पर देशद्रोही का केस लगाया जाए। और इसको भारत से निकाला जाए। इतने बड़े हंगामे को देख थाना फेस थ्री की पुरी पुलिस फोर्स व नोएडा के एसपी सिटी दिनेश यादव खुद मौके पर पहुंचे और भीड़ पर काबू पाने में लगे रहे। बढ़ती भीड़ को देख नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पुहंचे और बताया की किसी झंडे के अपमान को लेकर यह कर्माचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।
VIDEO.PHOTO BY – JITENDER PAL- TEN NEWS
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.