प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन 6 जनवरी से, 40 देश लेंगे हिस्सा

Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News Delhi :

दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला का आयोजन होने जा रहा है | जिसको लेकर आज दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले के आयोजक बलदेव भाई शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की दिल्ली के प्रगति मैदान में चलने वाला विश्व पुस्तक मेला इस बार कुछ नया और ज्यादा आकर्षक होगा | इस बार इस मेले में देश विदेश से आने वाले लगभग 4o देश हिस्सा लेंगे |

वंही इसमें बच्चो के लिए अनेक कार्यकर्म,सांस्कृतिक कार्यकर्म और बहुत सारी नयी चीजे भी होंगी | आपको बता दे की इस बार मेले की थीम पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर आधारित होगी। साथ ये विश्व पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में 6 से 14 जनवरी तक चलेगा | उन्होंने कहा की इस मेले में यूरोपीय संघ सम्मानित अथिति के रूप में भाग लेंगे | यूरोपीय संघ के सदस्य देश अंग्रेजी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओँ में चुनिंदा पुस्तकें प्रदर्शित करेंगे और थीम संबंधित पैनल चर्चाए , कार्यशालाएं , बच्चों के कार्यक्रम , लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग तथा विशेष चित्र प्रदर्शनी के साथ – साथ सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम आयोजित करेंगे |


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.