ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे बंद, लॉक डाउन के चलते लिया गया फैसला
Abhishek Sharma /Lokesh Goswami Tennews New Delhi :
ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर आगरा तक जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे को लाॅकडाउन के कारण बंद कर दिया गया है। सोमवार को देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों का चालान किया गया। 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस-वे गौतमबुद्ध नगर अलीगढ़ मथुरा और आगरा जिले की सीमा से होता हुआ गुजरता है।
अब यमुना एक्सप्रेस वे के बंद होने से लोग इन जिलों के अलावा लखनऊ भी नहीं जा सकेंगे। दरअसल लखनऊ जाने वाले यात्रियों को यमुना एक्सप्रेस वे से होकर जाना पड़ता था कोरोना के कहर के चलते लाॅकडाउन के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस-वे को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
सोमवार सुबह से लेकर रात तक लॉकडाउन का उल्लंघन कर सैकड़ों की संख्या में वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से बेधड़क गुजरे हालांकि रात होते-होते लॉकडाउन का असर यमुना एक्सप्रेस वे पर दिखने लगा और देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
कोरोना वायरस ने जिला गौतम बुद्ध नगर में प्रकोप बढ़ता जा रहा है यहां पर कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक आठ पहुंच चुकी है अब इसमें और वृद्धि ना हो इसके लिए पुलिस, जिला प्रशासन, प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग जुट गए हैं।जिले को लॉक डाउन कर दिया गया है।
ऐसे में लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। ज्यादा ही इमरजेंसी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल सकते हैं। जो लोग बिना कार्य के घरों से निकल रहे हैं पुलिस उन पर एफ आई आर एवं वाहनों का चालान कर रही है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.