आईडीपी एजुकेशन ने विदेश में पढ़ाई के लिए शिक्षा मेले का गुड़गांव में आयोजन किया
आईडीपी एजुकेशन ने किया विदेश में पढ़ाई के लिए शिक्षा मेले का आयोजन- यूके, यूएसए, कनाडा और न्यूज़ीलैण्ड के प्रतिनिधियों ने गुड़गांव में विद्यार्थियों से मुलाकात की
यूके, यूएसए कनाडा, एवं न्यूज़ीलैण्ड से कुल 35 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में मदद की तथा ज़रूरी परामर्श एवं जानकारियां प्रदान की
12 फरवरी, 2016ः विद्यार्थियों के लिए अग्रणी प्लेसमेन्ट सेवा प्रदाता आईडीपी एजुकेशन इण्डिया ने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार, 12 फरवरी 2016 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गुड़गांव के होटल क्राउन प्लाज़ा में आईडीपी के यूके, यूएसए, कनाडा एवं न्यूज़ीलैण्ड शिक्षा मेले का आयोजन किया। गुड़गांव में आयोजित आईडीपी के शिक्षा मेले में कनाडा, न्यूज़ीलैण्ड, यूके और यूएसए के प्रतिनिधियों एवं संकायों ने हिस्सा लिया तथा भारतीय विद्यार्थियों को अपने देशों में उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की।
आईडीपी एजुकेशन 9 फरवरी 2016 से भारत के 14 शहरों में आईडीपी के यूके, यूएसए, कनाडा एवं न्यूज़ीलैण्ड शिक्षा मेलों का आयोजन कर रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाले इन मेलों की शुरूआत कोलकाता एवं लुधियाना से होगी और इनका समापन 23 फरवरी 2016 को दक्षिणी शहर कोयम्बटूर में होगा। मेले में यूके, यूएस, कनाडा और न्यूज़ीलैण्ड से 85 से ज़्यादा विश्वविद्यालय एवं काॅलेज हिस्सा लेंगे तथा अन्तरर्राष्ट्रीय संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय विद्यार्थियों को ज़रूरी जानकारी प्रदान करेंगे।
आईडीपी का शिक्षा मेला विद्यार्थियों को इन चार देशों मेें उपलब्ध पढ़ाई के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानने का मौका प्रदान करेगा। मेले का आयोजन गुड़गांव के अलावा कोलकाता, लुधियाना, नई दिल्ली, चण्डीगढ़, मुम्बई, अहमदाबाद, पुणे, बैंगलोर, विजयवाड़ा, हैदराबाद, चेन्नई, कोची और कोयम्बटूर में किया जाएगा।
यूके, यूएस, न्यूज़ीलैण्ड और कनाडा केे 150 से ज़्यादा अग्रणी आईडीपी साझेदार विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के लिए आवेदन खुले हैं जिनके द्वारा विद्यार्थी 2016 में कई पाठ्यक्रमों जैसे बिज़नेस मैनेजमेन्ट एण्ड फाइनेन्स, होस्पिटेलिटी, आईटी, इंजीनियरिंग एण्ड कम्प्यूटर साइन्स, फार्मेसी, बायोलोजिकल साइन्स, पब्लिक एण्ड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन, लाॅ, मेडिसिन एण्ड नर्सिंग, आर्ट एण्ड डिज़ाइन, मास कम्युनिकेशन आदि में प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पसंद के विश्वविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं तथा आईडीपी के अनुभवी शिक्षा विशेषज्ञों से छात्रवृति, रैंकिंग, वीज़ा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर आईडीपी एजुकेशन में क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिणी एशिया, उत्तरी अमेरिका एवं यूके) श्री हरमीत पेंटल ने बताया, ‘‘आईडीपी एजुकेशन दुनिया का अग्रणी विद्यार्थी प्लेसमेन्ट सेवा प्रदाता है जो आईडीपी के विश्वस्तरीय नेटवर्क में शिक्षा मेलों का आयोजन करता है। 5 मुख्य विश्वस्तरीय गंतव्यों में 200 से ज़्यादा साझेदार विश्वविद्यालयों के साथ आईडीपी विद्यार्थियों के लिए सर्वश्रेष्ठ मंच है जो उन्हें अपनी पसंद के पाठ्यक्रम का चुनाव करने में मदद करता है। 45 सालों के अनुभव के साथ आईडीपी दुनिया भर में हर 20 मिनट में एक विद्यार्थी को प्लेस करने (नौकरी पाने) में मदद करता है। अब तक यह दुनिया में 400,000 विद्यार्थियों को नौकरी प्रदान कर चुका है।’’
आईडीपी एजुकेशन में भारत के कन्ट्री डायरेक्टर श्री पीयूष कुमार ने कहा,‘‘आईडीपी महत्वाकांक्षी विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करने हेतू तत्पर है जिसके माध्यम से उन्हें विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ सीधे इन्टरैक्ट करने तथा विदेशों में पढ़ाई से जुड़े सभी सवालों का जवाब प्राप्त करने का मौका मिलेगा। आप आईडीपी के प्रशिक्षित एवं अनुभवी सलाहकारों से विस्तृत परामर्श प्राप्त करने तथा पहले से पंजीकरण करवाने के लिए आइडीपी के कार्यालय भी जा सकते हैं।’’
विद्यार्थियों और अभिभावकों को पाठ्यक्रम की जानकारी एवं विश्वविद्यालय के चुनाव से लेकर भर्ती एवं परिसर में प्रवेश तक की पूरी प्रक्रिया के लिए उचित मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करना हमारा उद्देश्य है।’’ श्री कुमार ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।
आइडीपी का मेला विद्यार्थियों के विदेश में पढ़ने के सपने को साकार करेगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतिलिपी एवं फोटो काॅपी अपने साथ लेकर आएं।
गुड़गांव में आयोजित आईडीपी के यूके, यूएसए, कनाडा एवं न्यूज़ीलैण्ड शिक्षा मेले में विद्यार्थियों को कनाडा के 7 संस्थानों, न्यूज़ीलैण्ड के 2 संस्थानों, यूके के 14 संस्थानों और यूएसए के 11 संस्थानों के साथ इन्टरैक्शन का मौका मिलाः
कनाडा के संस्थान न्यूज़ीलैण्ड के संस्थान यूके के संस्थान यूएसए के संस्थान
कैमोसुन काॅलेज कोरनैल इन्सटीट्यूट आॅफ बिज़नेस एण्ड टेकनोलोजी एंगलिया रस्किन युनिवर्सिटी क्लीवैण्ड स्टेट युनिवर्सिटी
कोनेस्टोगा काॅलेज एनटेक न्यूज़ीलैण्ड बाथ स्पा युनिवर्सिटी
कोलोराडो युनिवर्सिटी
डरहम काॅलेज कोवेंटरी युनिवर्सिटी केन्ट स्टेट युनिवर्सिटी
फेनशावे काॅलेज डे मोंटफोर्ट युनिवर्सिटी ओल्ड डोमिनियन युनिवर्सिटी
जाॅर्जियन काॅलेज एडिनबर्ग नेपियर युनिवर्सिटी शाॅरलाईट
थाॅम्पसन रिवर्स युनिवर्सिटी हेरियट वाॅट युनिवर्सिटी स्टडी ग्रुप यूएस
वैंकवर आईलैण्ड युनिवर्सिटी लोघबोरोघ युनिवर्सिटी सेन्ट जाॅन्स युनिवर्सिटी
मैनचेस्टर मेट्रोपोलिटन युनिवर्सिटी युनिवर्सिटी आॅफ मिसौरी-सेन्ट लुईस
प्लाईमाउथ युनिवर्सिटी वेस्टर्न मिशिगन युनिवर्सिटी
क्वीन्स युनिवर्सिटी बेलफास्ट युनिवर्सिटी आॅफ नेवेदा, रेनो
स्टैफोर्डशायर युनिवर्सिटी वेस्टर्न न्यू इंगलैण्ड युनिवर्सिटी
युनिवर्सिटी आॅफ बर्मिंघम
युनिवर्सिटी आॅफ सेन्ट्रल लैंकशायर
युनिवर्सिटी आॅफ स्ट्राथक्लाइड
आईडीपी इण्डिया के बारे में
आईडीपी एजुकेशन लिमिटेड एएसएक्स पर सूचीबद्ध एक कम्पनी है जिसका 50 फीसदी स्वामित्व 38 आॅस्ट्रेलियाई संस्थानों के पास है। 45 सालों से हमने अन्तरराष्ट्रीय शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमने 400,000 से ज़्यादा विद्यार्थियों को आॅस्ट्रेलिया, संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और न्यूज़ीलैण्ड के गुणवत्तापूर्ण संस्थानों में प्लेस किया है।
वर्तमान में भारत के 17 शहरों में आईडीपी के 18 काउन्सलिंग सेन्टर हैं जो विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों को विश्वविद्यालय/ पाठ्यक्रम के चुनाव से लेकर आवेदन/वीज़ा प्रक्रिया एवं पूर्व-प्रस्थान योजना आदि की पूरी जानकारी प्रदान करते हैं। 45 सालों से आईडीपी विद्यार्थियों के विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के सपनों को पूरा करने में मदद कर रही है।
आईईएलटीएस
आईडीपीआईईएलटीएस (इन्टरनेशनल इंग्लिश लैंगवेज टेस्टिंग सिस्टम) की सह मलिक हैं। आईईएलटीएस का स्वामित्व संयुक्त रूप से ब्रिटिश काउन्सिल, आईडीपीः आईईएलटीएस आॅस्ट्रेलिया एण्ड केम्ब्रिज इंग्लिश लैंग्वेज असेसमेंट के पास है। 1989 में इसके लाॅन्च के बाद से, आईईएलटीएस दुनिया की सबसे लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी भाषा दक्षता परीक्षा के उभरी है।
दुनिया भर में 9000 से ज़्यादा संगठन आईईएलटीएस को अंग्रेज़ी भाषा दक्षता परीक्षा के रूप में स्वीकार करते हैं। पिछले साल दुनिया भर में 2.5 मिलियन से ज़्यादा टेस्ट लिए गए। आईडीपी एजुकेशन 50 देशों में 400 से ज़्यादा टेस्ट लोकेशनों में आईईएलटीएस टेस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराता है।

Comments are closed.