काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री का फैसला बड़ ा साहासिक कदम- रालोसपा

काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री का फैसला बड़ा साहासिक कदम- रालोसपा

नई दिल्ली / पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने पांच सौ और हजार रुपए के नोटों के चलन को बंद करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किय है और इसे देश की अर्थव्यवस्था को बदलने वाले साहासिक कदम बताया है। रालोसपा ने पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक में एक प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से काले धन पर अंकुश लगेगा और इससे आने वाले दिनों में देश की तसवीर बदलेगी। बैठक की अध्यक्षता रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने यह जानकारी दी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, प्रधान महासचिव रामबिहारी सिंह, सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री दशई चौधरी, महासचिव राजीव जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद कामरान सहित राष्ट्रीय समिति के पदाधिकारी और विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष मौजूद थे।

मल्लिक ने बताया कि प्रस्ताव में कहा गया है कि हजार और पांच सौ के नोट बंद करने का फैसला ज्लवंत सवाल है। यह फैसला पूरी राजग सरकार का है और रालोसपा पूरी ताकत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। पार्टी ने कहा कि यह बड़ा फैसला है और इससे थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है लेकिन इसके अलावा कोई चारा नहीं था। देश के हित में यह फैसला लिया गया है और पार्टी प्रधानमंत्री के फैसले के साथ खड़ी है। प्रस्ताव में विपक्ष के रवैये पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा गया कि विपक्ष अलग-अलग तरह की बात कह रहे हैं लेकिन विपक्ष थोथी दलीलें दे रहा है। प्रस्ताव में सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सरकार और सेना को बधाई देते हुए कहा गया है कि रालोसपा ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी प्रस्ताव पास कर कहा था कि प्रधानमंत्री आतंकवाद के खिलाफ जो भी कदम उठाएंगे पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। पार्टी फिर इस बात को मजबूती के साथ दोहराती है कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार के हर कदम पर वह उसके साथ है।

Comments are closed.