चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

मधेपुरा :बिहार:, दो जनवरी :भाषा: बिहार के मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना अंतर्गत वार्ड संख्या सात स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने बीती रात्रि चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद हुए।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किए गए इन अपराधियों में मो0 बदरुद्दीन, मो0 सत्तार, इन्दल और श्र्रीकान्त यादव शामिल हैं जिनमें सत्तार, इन्दल और श्र्रीकान्त पड़ोसी पूर्णिया जिला के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि सत्तार, इन्दल और श्र्रीकान्त बदरुद्दीन के घर किसी आपराधिक योजना को अंजाम देने के लिए इकमहामेधाा हुए थे

Comments are closed.