चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आज भवानी शंकर इंटर कालेज सेक्टर-46 में बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा। श्रीनारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास एवं चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आज भवानी शंकर इंटर कालेज सेक्टर-46 में बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया। श्रीनारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास, चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने बताया कि सर्दी के मौसम में सरकारी स्कूल के अधिकांश बच्चों को पहनने के लिए स्वेटर नहीं रहता जिस कारण उन्हें सर्दी लग जाती है। गरीब बच्चों में 350 स्वेटर का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा निरंतर इसी प्रकार सरकारी स्कूलों व कालेजों में स्वेटर का वितरण किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को सभी प्रकार की सुविधा मिले इसका संस्था निरंतर प्रयास कर रही है। ठंड़ के दिनों में अधिकांश बच्चे सर्दी का शिकार हो जाते हैं जिस कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। कालेज के छात्र व छात्राओं को दोपहर के समय जलपान की व्यवस्था भी की गई। बच्चों के लिए समोसे व जलेबी दी गई। इस मौके पर संजीव माथूर, आरके गुप्ता, पीके गुप्ता, अशोक साहनी, डीडी खत्री व उमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comments are closed.