जिल्ला ब्रह्मपुरी के सीलमपुर मैं रविदास बस्ती मैं नेत्रदान सीवर लगाया

।। प्रेस विज्ञप्ति ।।
सेतु योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषेगिक संगठन सेवा भारती दिल्ली व् राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यमुना विहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान मैं इस योजना के अंतर्गत जिल्ला ब्रह्मपुरी के सीलमपुर मैं रविदास बस्ती मैं नेत्रदान सीवर लगाया गया।रविदास बस्ती के सभी लोग इस नेत्रदान सीवर मैं सैकड़ो की संख्या मैं पहुँचे। इस सीवर मैं आँखों की जाँच,मोतियाबिंद,चश्मा रहित मोतियाबिंद ऑपरेशन के साथ जो कार्निया के कारण से जो लोग दृष्टिवधित है।उनका भी रजिस्ट्रेशन किया गया जिससे की बाद मैं उन सबसे संपर्क कर कॉर्निया का ऑपरेशन से उनको द्रष्टि मिल सके ऐसे लोगो का भी पंजीकरण किया गया।इस अवसर पर लगभग 592 लोगो ने अपना पंजीकरण कराया व् नेत्रो की जाँच करवाई।सेतु योजना सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाए जो जनता तक पहुँचे इस तरह का यह पहला कार्याक्रम है। जो सेवाभारती व् राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मिलकर करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली प्रान्त राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रान्त संघचालक आलोक कुमार व प्रान्त कार्यवाह भारत भूषण उपस्थित रहे।उन्होंने इस योजना को विस्तार से बताया और कहाँ कि सरकारो द्वारा जनता के लिये बहुत से योजना बनाई जाती है।परंतु जनता को यह योजना मिल नहीं पाती।इसलिए सेतु योजना के तहत आज के नेत्रदान शिविर मैं जिन लोगो का मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा रविदास बस्ती से डॉ.सराफ चैरिटेबल हॉस्पिटल दरियागंज द्वारा मरीजो को बस्ती से लेकर जायेगी और ऑपरेशन करने के बाद उनके घर पहुचाया जायेगा।कॉर्निया के ख़राब होने के कारण द्रष्टिहीनों को आँख दिलाने का काम सरकार द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर आलोक जी ने कहा की यमुना विहार विभाग मैं 25 बस्तियाँ चिन्हित की गई है।जिनमे सेतु योजना के माध्यम से जनता तक सरकार की योजनाओ को पहुँचाया जाएगा। आज इस रविदास बस्ती से पहला कार्यक्रम है।डॉ सर्राफ चैरिटेबल हॉस्पिटल के माध्यम से ऑपरेशन के बाद चश्मे भी मुफ़्त दिए जायँगे।डॉ सर्राफ आई हॉस्पिटल ऐसे सभी कार्यक्रमो मैं आपनी मुफ़्त सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रान्त के प्रान्त कार्यवाह भारत भूषण जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को आपने विभिन्न प्रकल्पो द्वारा विभिन्न प्रकार की मदद करती है।और द्रष्टि बाधित लोगो को द्रष्टि देना बिना किसी जाति व् धर्म माने हुऐ यह बहुत बड़ा पुन्य का काम है।
इस अवसर पर कार्याक्रम की अध्यक्षता श्री ईश्वरचंद जी ने की। उन्होंने आपने वक्तव्य मैं अपने पुरे परिवार का नेत्रदान व् देहदान का संकल्प पत्र भरा।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री महंत नवलकिशोर दास ,यमुना विहार विभाग संघचालक श्री मान रविन्द्र जी, विभाग कार्यवाह रामकिशन जी , जिल्ला संघ चालक श्री प्रदीप जी, जिला कार्यवाह देवेश जी दीपक जी , सह जिला कार्यवाह सुभाष त्यागी , प्रान्त मीडिया प्रमुख ताराचंद उपाध्याय , सेवाभारती(दिल्ली)मैं महामंत्री श्री डॉ.रामकुमार जी, डॉ.मामचंद जी,(प्रान्त मंत्री सक्षम नेत्रदान व् विक्लांगता) , पूर्व महापौर हर्ष दीप मल्होत्रा जी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र बेलवाल , सेवा भारती के दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री संजय गर्ग जी उपस्थित थे ।

Comments are closed.