ठंड से कुकड़ी दिल्ली…राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सर्दी ने अपना रुख मोड़ा…

pic 11रिपोर्ट अनुपम गैतम

नई दिल्ली ।। राजधानी दिल्ली् में तापमान में लगातार उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जिसके कारण लोगों काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। मंगलवार को बूंदा-बांदी पडऩे की संभावना रही। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया। सोमवार का दिन भी सर्द रहा और सुबह के समय राजधानी के अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया हुआ था। हालांकि, दिन चढऩे पर कोहरा छंट गया और हल्की धूप निकल आई। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्लीवासियों को भयानक गर्मी और देर तक गर्मी का मौसम झेलने के लिए तैयार रहना होगा। इस साल जहां ठंड देर से पड़ी है और कम पड़ी है, वहीं इस साल गर्मी समय से पहले ही लोगों को परेशानी दे सकती है।

Comments are closed.