दिल्ली के करोलबाग में it का छापा, 3.25cr के पुरान े नोट जब्त, 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ मिलकर करोलबाग के एक होटल में छापेमारी करते हुए पांच लोगों को 3.25 करोड़ के पुराने नोटों के साथ हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक यह पैसा मुम्बई के किसी हवाला कारोबारी से जुड़ा हुआ है जिसे दिल्ली के किसी बैंक से दो हजार के नए नोटों में बदला जाना था। आईटी की टीम इन आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आगे यह पैसा कहां जाना था।
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों में मुंबई निवासी अबुजर अंसारी,फज़ल खान और अफ्फान अंसारी और महावीर और लादूराम राजस्थान के बताए जा रहे हैं। आरोपियों से मिली जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने दिल्ली के एक बैंक का रुख किया है।

Comments are closed.