निष्पक्ष पेन के संपादक राजकुवंर चौहान का आकस्मिक निधन
निष्पक्ष पेन के संपादक व भक्ति गीत अल्बम के गायक कलाकार राजकुवंर चौहान का आज दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार की रात अचानक उनकी तवियत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह हालत में सुधार न होने पर उन्हें नोएडा रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में ले जाया गया उन्होंने अंतिम साँसे ली। अपने पिछे वो अपनी पत्नी व 2 बेटों को छोड़ गए हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले राजकुवंर चौहान ग्रेटर नोएडा में पेन मैगज़ीन की शुरुआत कि थी। साथी ही भक्ति गायन में भी उनकी गहरी रूचि रही थी। जप ले राम का नाम से उन्होंने भक्ति एल्बम का भी निर्माण किया था जिसमे उन्होंने अभिनय व स्वर भी दिया था। वर्त्तमान में भी वो एक एल्बम के निर्माण में व्यस्त थे। इसके अलावा हिमाचल जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमो में भी सक्रिय थे। उनके आकस्मिक निधन पर ग्रेटर नोएडा मीडिया जगत , तमाम सामजिक व राजनैतिक लोगों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह शफीपुर स्थित शमसान घाट में किया जायेगा।
Comments are closed.