नोटबंदी के लेकर संसद के दोनों सदनों में हं गामा
👉नोटबंदी के लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है. लोकसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि नोटबंदी से देशभर में अब तक 70 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी को सदन में आकर जवाब देना चाहिए. बता दें कि कांग्रेस लोकसभा में वोटिंग के तहत चर्चा की मांग कर रही है.
विपक्ष की घेराबंदी के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि हमारी सरकार का यह फैसला कालेधन के खिलाफ जंग है और किसी ने भी इस फैसले की नीयत पर सवाल नहीं उठाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चर्चा में हस्तक्षेप करने को तैयार हैं.
लोकसभा में गृह मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रहित में लिया गया क्रांतिकारी, साहसिक और गरीबोन्मुखी कदम है और किसी ने भी यह सवाल नहीं उठाया कि यह गलत नीयत से लिया गया है. इस फैसले पर किसी ने सवाल नहीं उठाया.
वहीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बिना तैयारी के नोटबंदी लागू की गई है. इसी के खिलाफ हम विरोध कर रहे हैं. मायावती ने कहा कि नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी को 10 महीने का हिसाब देना होगा.
इस मामले पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से कहा है कि यह कोई मामूली फैसला नहीं है. कुछ दिन दिक्कत होंगी लेकिन यह फैसला ऐतिहासिक साबित होगा