बीएसएनएल ने नए ग्राहकों के लिए मोबाइल की कॉल दरें 80 प्रतिशत तक घटाईं

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर :भाषा: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने नए ग्राहकों के लिए एक योजना के तहत प्रथम दो महीने के लिए मोबाइल की कॉल दरें 80 प्रतिशत तक घटा दी हैं।

बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘ कंपनी ने अपना बुनियादी ढांचा चुस्त दुरस्त किया है। हमने नए ग्राहकों के लिए मोबाइल कॉल दरें 80 प्रतिशत तक घटाने का निर्णय किया है ताकि वे उन्नत सेवाओं का अनुभव ले सकें।’’ उन्होंने कहा कि कॉल दरें प्रति मिनट और प्रति सेकेंड दोनों के बिलिंग प्लान में घटाई गई हैं और यह कनेक्शन लेने के प्रथम दो महीने के लिए वैध होंगी। बीएसएनएल का कनेक्शन लेने वाले नए ग्राहक को प्रति सेकेंड प्लान के लिए 36 रपये और प्रति मिनट प्लान के लिए 37 रपये का प्लान वाउचर खरीदना होगा।

Comments are closed.