श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में श्रमिकों को 110.76 करोड़ रुपये वितरितश्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में श्रमिकों को 110.76 करोड़ रुपये वितरित
प्रदेश के श्रम विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण
कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण में लगे हुए
कर्मकारों को हितकारी योजनाओं के द्वारा 110.76 करोड़ रुपये की धनराशि
वितरित की गयी है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के प्रमुख सचिव, श्रम श्री
शैलेश कृष्ण ने बताया कि प्रदेश में अब तक 12,90,706 श्रमिक कल्याण बोर्ड
की योजनाओं में पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया इस संख्या में निरंतर इज़ाफा
हो रहा है और यह बढ़ोत्तरी व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के कारण हो रही
है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों के लिये मातृत्व हितलाभ योजना
शिशु हितलाभ योजना, दुर्घटना सहायता योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना,
कौशल विकास तकनीकी की उन्नयन योजना, एम्बुलेंस सहायता योजना, बालिका
आशीर्वाद योजना, पुत्री विवाह सहायता योजना, अक्षमता पेंशन योजना, औजार
क्रय योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, आवास सहायता योजना तथा साइकिल
सहायता योजना चलाई जा रही है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश शासन द्वारा श्रमिकों के जीवन स्तर को
सुधारने तथा उनकी सुरक्षा हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
Comments are closed.