सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

जेवर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सपे्रस-वे पर आज सुबह सड़क क्रोस रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव क ो कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से फार्रूखाबाद का रहने वाला मोहम्मद इकराम यमुना एक्सपे्रस-वे के नीचे चल रहे निर्माण कार्य में काम कर रहा था। आज सुबह वह निर्माणधीन साइट पर जा रहा था। तभी वह यमुना एक्सपे्रस-वे पर क्रोस करने लगा। इस दौरान उसे एक बेकाबू अज्ञात वाहन टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जेवर के एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस का कहना है। कि अगर मृतक के परिजन अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते है। तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करेगी।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments are closed.