अजनारा इंडिया ने जरुरतमंदो को वितरित किये कम्बल

IMG_5310

 

गाज़ियाबाद : एनसीआर की जानीमानी रियल एस्टेट कंपनी अजनारा इंडिया लिमिटेड ने राजनगर एक्सटेंसन में स्थित परियोजना अजनारा इंटीग्रिटी में कम्बल वितरण किया गया | एकदम से बड़ी ठण्ड और शीतलहर को मद्देनज़र रखते हुए इस मौके पर कंपनी के पदाधिकारियों ने लेबर, वर्कर और परियोजना के आस के क्षेत्रों में ज़रूरतमंदों को कम्बल प्रदान किये | कार्यक्रम में कंपनी के सीएमडी अशोक गुप्ता के साथ कम्पनी के निदेशक विनीत गुप्ता और निखिल गुप्ता समेत जीडीए के असिस्टेंट इंजिनियर पी.के. शर्मा व ऐ. बेनीपुरी भी उपस्थित रहे |

इस सर्दी में अजनारा इंडिया लिमिटेड ने 1100 कम्बल का वितरण किया | कंपनी अपनी विभिन्न प्रकार की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी गतिविधियों के कारण एनसीआर के रियल एस्टेट बाज़ार में अलग पहचान बनाये हुए है | रक्त दान शिविर, कम्बल वितरण, मुफ्त चिकित्सा शिविर, पुस्तक वितरण आदि समाज सेवाएँ कंपनी करती आ रही है | अजनारा पिछले दो दशकों से एनसीआर के रियल एस्टेट मार्केट में स्थित है और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के साथ समाज सेवा प्रदान करना ही इनका उद्देश्य है |

इस मौके पर मौज़ूद अजनारा इंडिया लिमिटेड के सीएमडी अशोक गुप्ता ने कहा ‘हम इस बात को मानते है कि हम आज जो भी है इस समाज के द्वारा बनाये हुए है और यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि अगर समाज हमें विकास की ओर ले जाने में मदद करता है तो हम भी उनके लिए हमेशा तत्पर रहे | कम्बल वितरण इसी प्रयास का एक छोटा सा हिस्सा है और हम समय-समय पर ऐसे कार्य करते रहे है और रहेंगे | कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी को बहुत से लोग छवि निर्माण का ज़रिया समझते है पर हमारा एक मात्र उद्देश्य होता है लोगों कि उन ज़रूरतों को पूरा करें, जो वो स्वयं पूरा करने में असमर्थ होते है |’

Comments are closed.