अधिक से अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

जिलाधिकारी ए वी राजामौली ने जनपद के किसान भाईयों को जानकारी देते हुये उनका आहवान किया है कि खरीफ फसलों के तहत धान एवं अरहर में अधिक से अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार के तहत जो किसान जनपद में धान एवं अरहर में अधिक उत्पादन करेगा उसे प्रथम पुरस्कार के रूप में 3500-00 रूपये एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2500-00 रूपये नकद एवं प्रषस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
उन्होंनें बताया कि इस पुरस्कार का लाभ प्राप्त करने के लिये किसान भाई आगामी 31 अगस्त 2014 तक विकास खण्ड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि तथा जिला स्तर पर जिला कृषि अधिकारी एवं उप निदेषक कृषि के कार्यालय में 10 रूपये नकद जमा करते हुये सम्बन्धित फार्म प्राप्त करते हुये निर्धारित अवधि के दौरान जमा करा सकते है 31 अगस्त के उपरान्त किसी किसान भाई के आवेदन पर विचार करना सम्भव नहीं होगा। इस सम्बन्ध में जनपद के किसान भाई अधिकतम जानकारी के लिये कार्यालय के दूरभाष संख्या 0120-2353109 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Comments are closed.