अब मोबाइल पर लाइव देखिए अपने बच्चे की बस का नजारा

photo 1(41)

 आप अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं? स्कूल बस का ड्राइवर ठीक से गाड़ी चलाता है या नहीं? बस का कंडक्टर आप के बच्चे को ठीक से बस से उतार रहा है या नहीं या फिर किसी तरह की छेड़खानी तो आप के बच्चे के साथ बस में नहीं की जा रही है। अब इन चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है। एएनजी इंडिया नाम की कंपनी ने ऐसे उपकरण तैयार किए हैं जिन्हें बस में लगाया जा सकता है। उसके बाद आप अपने मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट पर बस की हर गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। वास्तव में यह उपकरण सीसीटीवी कैमरे की तरह काम करता है, बस फर्क यह है कि यह पूरी तरह से ‘लाइव’होगा। घर से निकलने से लेकर स्कूल के अंदर तक जाने तक आप का बच्चा आप की निगाहों के सामने होगा।
एएनजी कंपनी ने गुरुवार को इस डिवाइस को दिल्ली में लांच किया। इससे पहले इसका लाइव डैमो भी दिखाया गया कि किस तरह से मलेशिया के क्वालाल्मपुर की एक बस में इस डिवाइस के माध्यम से नजर रखी जा सकती है। इस सिस्टम में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं जोकि बस के अंदर, ड्राइवर केबिन, बस के आगे और बस के दोनों गेट को कवर करता है। कंपनी के सीएमडी गोपाल पुंज ने दावा किया कि बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से यह एक शानदार डिवाइस है। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल बस के अंदर इस तरह का डिवाइस लगा होता तो शायद पिछले दिनों बंगलौर में स्कूली बच्ची के साथ हुई यौन हिंसा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि अभी सरकार के साथ किसी तरह का अनुबंध नहीं हुआ है लेकिन उनकी कोशिश है कि सरकार इस तरह के डिवाइस को स्कूली बसों में आवश्यक करें। उन्होंने बताया कि इस तरह के मूविंग डिवाइस न केवल बसों में बल्कि टैक्सी, प्राइवेट कार, ट्रक, एम्बुलेंस, कैश वैन, स्कूली कैब में भी लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस डिवाइस के साथ-साथ कंपनी बैंकों, घरों, आॅफिस, मॉल, होटल, हॉस्पिटल के लिए भी मूविंग डिवाइस तैयार किया है। यह पूरी तरह से लाइव होगा। जिसे 3जी इंटरनेट के माध्यम से कहीं भी देखा जा सकता है।
प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यह रात के समय भी पूरी तरह काम करता है। उन्होंने बताया कि अन्य सीसीटीवी कैमरों से यह इस लिए •िान्न है कि यह ‘टू-वे’सिस्टम पर काम करता है। यानी की जहां भी बस के अंदर लगाए गए सिस्टम का कंट्रोल रूम होगा। वहां से ड्राइवर को सीधे संदेश या बस ठीक ढंग से चलाने, बस की स्पीड को कम करने जैसी चेतावनी दी जा सकती है।

एएनजी इंडिया के जीएम के.पी. सिंह ने बताया कि कंपनी ने एक ऐसा सेंसटिव डिवाइस तैयार किया है जोकि आप अपने घरों के दरवाजों और खिड़कियों पर लगा सकते हैं। इस डिवाइस के लगाने के बाद जैसे ही कोई दरवाजे या खिड़की के साथ जबदस्ती करने की कोशिश करेगा। आप के मोबाइल पर तुरंत अलर्ट अलार्म बज उठेगा। यह अलर्ट अलार्म न केवल आप के बल्कि 16 ऐसे मोबाइल नम्बरों पर भी जाएगा जिसे आप ने पहले से ही इस डिवाइस में फीड किया हुआ होगा. यानी की आप का घर सुरक्षित।

Comments are closed.