अब समय आ गया है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरवि दं केजरीवाल को नगर निगम के साथ समपुणँ से काम क रना चाहिए.सतीश उपाध्याय

अब समय आ गया है कि केजरीवाल नगर निगमों के पूर्ण सहयोग से कार्य करें अन्यथा उच्चतम न्यायालय उन्हें व्यक्तिगत रूप से दायित्व निभाने के लिए बाध्य कर सकता है-सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय में आज अरविन्द केजरीवाल सरकार को फटकार गलाये जाने के बाद उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि उनके पास तीनों नगर निगमों के सहयोग से काम करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि एक सप्ताह से कम समय में ही अरविन्द केजरीवाल सरकार को उसकी नाकामियों के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा फटकार लगाने की यह दूसरी घटना है। हमें विश्वास है कि अब दिल्ली सरकार अपना दायित्व निभायेगी अन्यथा उच्चतम न्यायालय, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को व्यक्तिगत रूप से भी बाध्य कर सकता है या उन्हें पुनः फटकार भी लगा सकता है। जितेद्र पाल – ( tennews.in)

Comments are closed.