अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस क ो उधोगपतियों से पैसा लेने का लगाया आरोप .
जयपुर के रामलीला मैदान में मोदी सरकार के 8 लाख करोड़ के नोटबंदी घोटाले का ख़ुलासा किया अरविंद केजरीवाल नेजनता के पैसों से उद्योगपतियों के 8 लाख करोड़ रूपए के लोन माफ़ करने की तैयारी में है मोदी सरकार’गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मोदी जी ने बिरला-सहारा से 65 करोड़ रूपए की रिश्वत ली थी’यूपीए सरकार के वक्त हुई थी बिरला पर रेड़, कांग्रेस ने उस वक्त मोदी के ख़िलाफ़ क्यों नहीं बोला : अरविंद केजरीवाल शुक्रवार 23 दिसम्बर को जयपुर के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हज़ारों की संख्या मौजूद राजस्थान वासियों को सम्बोधित किया। इस रैली में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। रैली में हज़ारों की संख्या में आम जन शामिल हुए। मैदान खचाखच भरा था और जितनी भीड़ मैदान के अंदर थी उतनी ही भीड़ मैदान के बाहर भी थी जो एलईडी स्क्रीन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के भाषण को ग़ौर से सुन रही थी।दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे 8 लाख़ करोड़ रुपए के घोटाले का जनता के बीच जाकर पर्दाफ़ाश किया। सभा में दिल्ली से विधायक और राजस्थान के प्रभारी नितिन त्यागी भी मौजूद रहे।रामलीला मैदान में हुई आम आदमी पार्टी की इस रैली में हज़ारों की संख्या में आई भीड़ को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूरे सुबूतों के साथ राजस्थान की जनता को यह बताया कि कैसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश की ईमानदार जनता को लाइनों में लगाकर अपने उद्योगपति दोस्तों का 8 लाख करोड़ रुपए का लोन माफ़ करा रहे हैं। बैंकों की लाइनों में लगकर आम लोगों की मौतें हो रही हैं और मोदी जी अपने दोस्तों के लोन माफ़ किए जा रहे हैं।
Comments are closed.