अरुण जेटली ने लोकसभा में पेश किया आयकर संश ोधन बिल, अघोषित आय वालों पर कसेगा शिकंजा

अरुण जेटली ने लोकसभा में पेश किया आयकर संशोधन बिल, अघोषित आय वालों पर कसेगा शिकंजा
{Dt. 28.11.2016}

कालेधन की धरपकड़ के लिए नोटबंदी के सख्त कदम के बाद केंद्र सरकार अब अघोषित आय वालों पर शिकंजा कसने जा रही है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में आज आयकर संशोधन बिल पेश किया. जेटली द्वारा पेश किए गए इस संशोधन बिल में सरकार ने अघोषित आय पर टैक्स, सरचार्ज और पेनल्टी लगाने का कड़ा प्रस्ताव दिया है. यदि यह बिल संसद में पास हो गया तो अघोषित आय के तहत बैंक में धन जमा करवाने वालों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की जाएगी. अपने बैंक खाते में किसी और का पैसा जमा करवा रहे हैं? सावधान हाे जायें!

बिल के तहत अघोषित आय पर 10 फीसदी पेनल्टी का प्रस्ताव दिया गया है जबकि इस पर 30 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव दिया गया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण 33 फीसदी सरचार्ज का भी प्रस्ताव रखा गया है. इस प्रस्ताव के बारे में बताते हुए आर्थिक विशेषज्ञ सूर्या भाटिया ने बताया, 30 फीसदी टैक्स के ऊपर आपको 10 फीसदी पेनल्टी तो देनी ही होगी, 33 फीसदी का सरचार्ज भी देना होगा.अगर आयकर विभाग यदि आपकी इस अघोषित आय को खुद पकड़ता है तो 75 फीसदी टैक्स और 10 फीसदी पेनल्टी का प्रावधान है यानी कुल 85 फीसदी टैक्स देना पड़ सकता है.

यहां बता दें कि जनधन खातों में हजारों करोड़ रुपए जमा होने की रिपोर्ट्स आई हैं. माना यह भी जा रहा है कि अधिकांश मामलों में ये रकम अघोषित रकम है जो जनधन खाताधारकों के खातों में जमा करवाई गई हैं. नोटबंदी के बाद से जनधन खातों में 64,252.15 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. अब सरकार इस पर भारी भरकम टैक्‍स वसूलने के पक्ष में है. वैसे इस विधेयक पर चर्चा नहीं हो पाई है और हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.