आज 500-1000 के नोट बदलने का आखिरी दिन, बिग बाजार स े निकालिए 2000/-

आज 500-1000 के नोट बदलने का आखिरी दिन, बिग बाजार से निकालिए 2000/-
(Dt. 24.11.2016)
नई दिल्ली। नोटबंदी का आज 16वां दिन है। कैश के लिए लोग अब भी बैंक और एटीएम के बाहर लाइन में लगे हैं। हालांकि अब लाइन थोड़ी कम नजर आ रही है। नोटबंदी के बाद 500 और 1000 के पुराने नोटों को बदलने का आज आखिरी दिन है। इसके तहत सभी अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर 500 और 1000 के पुराने नोट आज रात 12 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार लगभग हर दिन नए नए एलान कर रही है ताकि लोगों को कैश के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े। नोटबंदी को लेकर वित्त मंत्रालय ने राहत का ऐलान करते हुए कहा कि 500 और 100 के पुराने नोट डाक विभाग की सेविंग अकाउंट में जमा कराए जा सकेंगे। वहीं, आज बिग बाजार से भी 2000 रुपये निकाले जा सकेंगे। आम जनता देशभर में फैले बिग बाजार के करीब 258 स्टेार से दो हजार रुपए तक कैश निकाल सकेगी। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

फ्यूचर रिटेल की कंपनी बिग बाजार ने इस नई सुविधा का ऐलान मंगलवार को किया। फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक किशोर बियानी ने ट्वीट कर भी बताया कि गुरुवार से कोई भी बिग बाजार में डेबिट कार्ड का प्रयोग करके 2000 रुपये निकाल सकता है। बिग बाजार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है।ई-वॉलेट से भी सरकार स्विचिंग चार्ज हटा चुकी है और 31 दिसंबर तक ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर भी सर्विस चार्ज हटाया जा चुका है। दास ने ये भी बताया किसानों तक फंड पहुंचाने के लिए नाबार्ड जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को 21 हजार करोड़ रुपये जारी कर चुका है और नाबार्ड के जरिए किसानों को पैसा दिया जाएगा। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

उधर, रिजर्व बैंक ने शादी-विवाहों वाले परिवार को थोड़ी राहत देते हुए अपने खाते से 2.5 लाख रुपये निकालने के लिए शर्तों में कुछ छूट दी। इसके तहत केवल 10,000 रुपये से अधिक भुगतान के लिए ही घोषणा पत्र देना होगा। साथ ही आरबीआई ने बैंकों से किसानों को देने के लिए ग्रामीण सहकारी बैंकों को पर्याप्त पैसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी…

Comments are closed.