आप’ यूथ विंग ने मनाई दिल्ली जनलोकपाल पास होने की खुशी, दिल्ली के 14 जिलों में आयोजित की गईं धन्यवाद पदयात्राएं
रविवार को आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने दिल्ली में जनलोकपाल बिल के समर्थन
में धन्यवाद रैलीयो का आयोजन किया। दिल्ली के सभी 14 जिलों में इन 14 धन्यवाद
रैलियों का आयोजन AYW दिल्ली के कार्यकर्ताओं की तरफ़ से पद यात्राओं रुप में
किया गया। दिल्ली विधानसभा ने हाल ही में खत्म हुए सत्र में भ्रष्टाचार के
खात्मे के लिए दिल्ली जनलोकपाल बिल 2015 को पास किया था। आप यूथ विंग की इस
रैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल और उनकी सरकार को धन्यवाद दिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी यूथ विंग
के दिल्ली संयोजक श्री अंकुश नारंग ने कहा कि “दिल्ली और देश के करोड़ों युवा
अन्ना आंदोलन के वक्त जिस मजबूत जनलोकपाल बिल की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरे
थे अब उसी मज़बूत जनलोकपाल बिल को दिल्ली विधानसभा ने पास किया है जिसके लिए
दिल्ली का हर एक युवा अपने मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा
करता है और दिल्ली की जनता को बधाई देता है. अब हम सब मिलकर दिल्ली को देश का
पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाकर दिखाएंगे
आपको बता दें कि इसी सत्र में दिल्ली सरकार की कैबिनेट द्वारा पास किया गया
दिल्ली जनलोकपाल बिल 2015 दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखा गया था जिसे विधानसभा
ने पास कर दिया था। यह हू-ब-हू वही बिल है जिसके लिए 2010-2011 में जंतर-मंतर
और रामलीला मैदान में अन्ना हज़ारे के नेतृत्व में जनलोकपाल आंदोलन किया गया
था। फरवरी 2014 में इसी जनलोकपाल बिल को विधानसभा में पेश करने के मुद्दे पर
49 दिन की केजरीवाल सरकार ने इस्तीफा दे दिया था क्योंकि उस वक्त भारतीय जनता
पार्टी और कांग्रेस के निवर्तमान विधायकों ने इसे विधानसभा में पेश तक नहीं
होने दिया था। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ यही वो मजबूत बिल है जिसके लिए अरविंद
केजरीवाल और् भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के हजारों कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के
दौरान सड़कों पर उतरकर पुलिस की लाठियां खाई थीं। इस बिल में वो सभी मजबूत
प्रावधान किए गए हैं जिससे राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। इसी
तरह के मजबूत जनलोकपाल बिल का सपना आंदोलन के कार्यकर्ताओं और करोड़ों
भारतवासियों ने देखा था जिसे अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने विधानसभा से पास
करा लिया है।

Comments are closed.