आम आदमी पार्टी ने आज महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धऱना दिया।
दिल्ली में किसी भी कोने में कोई भी महिला यदि अपने आपको असुरक्षित महसूस करती है तो आम आदमी पार्टी उसकी आवाज बनेगी, उसके लिए संघर्ष करेगी और उसे न्याय दिलाने में पूरा मदद करेगी। आज आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया कि अब कोई भी महिला अपने आपको अकेला महसूस नहीं करेगी, अपने आपको असुरक्षित महसूस नहीं करेगी क्योंकि उसके संघर्ष में आम आदमी पार्टी भी शामिल होगी। आम आदमी पार्टी उसके साथ तबतक संघर्ष करती रहेगी जबतक उसे न्याय नहीं मिल जाता। धरने में मौजूद नेताएओं ने युगांडा की महिलाओं की जान की रक्षा की भी गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वे तबतक चुप नहीं बैठेगे जब तक युगांडा की महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिल जाती।
आम आदमी पार्टी ने आज महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धऱना दिया। महिला सुरक्षा और दिल्ली को ड्रग मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर आयोजित इस धरने में पार्टी नेता संजय सिंह, गोपाल राय, दिलीप पांडे, कपिल मिश्रा, आशुतोष , दिल्ली सरकार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती, कस्तूरबा नगर के विधायक मदन लाल सहित कई महिला नेता भी मौजूद थी। धरना में खिड़की एक्सटेंशन के स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया कि वे दिल्ली ही नही पूरे देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाकर रहेंगे। धरने में मौजूद नेताओं ने भाजपा नेता अरूण जेटली से मांग की कि वे सभी महिलाओं और भ्रष्ट पुलिस अफसरों से परेशान दिल्ली की आम जनता से माफी मांगे।
पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने खिड़की एक्सटेंशन में सेक्स रैकेट का खुलासा करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए उन्होंने पार्टी की तरफ से उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इलाके में पिछले कई वर्षों से सेक्स रैकेट चल रहा है। विदेशी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है। इसमें दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इलाके की जनता यहां तक कि कानून मंत्री ने सेक्स और ड्रग रैकेट का मामला उठाया। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अरूण जेटली ने भी इलाके की जनता का दर्द नहीं सुना। अब युगांडा की महिलाओं ने आकर खुद शिकायत की है उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है तब सच्चाई खुदबखुद सामने आ गई है। संजय सिंह ने निजी टीवी चैनल पर स्टिंग आपरेशन का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की रिश्वतखोरी की सच्चाई लोगों के सामने हैं। संजय सिंह ने कहा कि अब जब सच्चाई सबके सामने है तो अरूण जेटली को माफी मांगनी चाहिए। गोपाल राय ने कहा कि खिड़की एक्सटेंशन मामले में गलत बयानबाजी करके आम आदमी पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, युगांडा की महिलाओं की रक्षा के लिए सड़क पर है। महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। हर कदम पर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती है, और आम आदमी पार्टी उनके साथ है।
आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने कहा कि खिड़की एक्सटेंशन में पिछले 10-12 वर्षों से सेक्स रैकेट और ड्रग व्यापार चल रहा है। लेकिन पिछली सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि मेरठ रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने तथ्यों की पड़ताल किए बगैर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रची। आशुतोष ने सवाल उठाया कि ऐसा व्यक्ति क्या प्रधानमंत्री पद पर बैठने योग्य है? आशुतोष ने भाजपा नेताओं से माफी मांगने को कहा।
धरने में शामिल आम आदमी पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया कि महिला के साथ जहां भी अत्याचार हो रहा होगा वे चुप नहीं बैठेगे। जितना अधिकार पुरूषों का है उतना ही महिलाओं का है। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे।

Comments are closed.