आर० डब्ल्यू० ए० सैक्टर ५२ नोएडा द्वारा वृक्षरोपण का अभियान चलाया गया।

आज दिनांक ४ जुलाई दिन शनिवार को सैक्टर ५२ में प्रातः ९ बजे वृक्षारोपण के अभियान चलाया गया।  वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत सर्वप्रथम आर० डब्ल्यू० ए० के पदाधिकारी, अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता जी, महासचिव श्री अमरीश त्यागी जी, कोषाध्यक्ष श्री मनोहर लाड जी इत्यादि पदाधिकारियों ने सामुदायिक केंद्र सैक्टर ५२ में वृक्ष लगाकर किया। इस दौरान सैक्टर में २०० से भी अधिक वृक्षों को लगाया गया।  आर० डब्ल्यू० ए० सदस्य एवं सेक्टरवासी इस अभियान में काफी जोश व उत्साह के साथ हिस्सा लिया और भी वासियों को वृक्षारोपण की महत्ता को समझाया और वृक्षारोपण के लिए जागरूक भी किया ।

इस दौरान आर० डब्ल्यू० ए० पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, श्री राजू चौहान प्रधान और आर० डब्ल्यू० ए० सदस्य श्री मेहर चन्द, श्रीमती सरोज तुली, श्रीमती उषा सिंह, श्री एम० के० शर्मा, श्री जगजीत सिंह, श्री अशोक श्रीवास्तव, श्री ओ. पी. चौहान, श्री संदीप अरोरा, श्री आई० डी० डोबरियाल इत्यादी अधिकारी एवं सैक्टरवासी मौजूद रहें।

Comments are closed.