इंद्रेश कुमार जी द्वारा लघु-ऋण व स्वास्थ्य मेले व रक्तदान शिविर का उद्घाटन

SFS_8667
इंद्रेश कुमार जी द्वारा लघु-ऋण व स्वास्थ्य मेले व रक्तदान शिविर का उद्घाटन
वश्व हिन्दू परिषद् के तत्वाधन में डा. प्रवीण भाई तोगडि़या जी द्वारा संचालित हिन्दू हेल्प लाईन व खुखरायण वल्र्ड ब्रदरहुड द्वारा श्रद्धेय स्वामी राघवनानंद जी महाराज जी के 80वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उदासीन आश्रम, आरामबाग, पहाड़गंज, नई दिल्ली-110055 में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में माननीय इंद्रेश जी (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), माननीय आलोक कुमार जी (सह संघचालक -दिल्ली प्रान्तद्) व मीनाक्षी लेखी (सासंद, दक्षिण दिल्लीद्), माननीय शिवू भाई (अखिल भारतीय संयोजक हिंदू हेल्प लाइन) में रहे। जिन्होंने  स्वास्थ्य मेला- रक्तदान शिविर व लघु-ऋण वितरण कार्य हेतु आयोजन की सरहाना की। जिसमे  स्वास्थ्य परीक्षण में लगभग 2000 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। 200 महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए श्रद्धेय  स्वामी राघवानंद जी महाराज व अन्य संतों के हाथों 10-10 हजार रुपये का लघु ऋण दिया गया। 25 दिसंबर 2015 को लगभग 120 रक्तदान दाताओं ने पूरी उमंग व उत्साह से इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया। स्वास्थ्य मेले में मेक्स हास्पिटल, भाई परमानंद हास्पिटल व दिल्ली हार्ट एवं लंग्स हास्पिटल व अनेक प्रमुख चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई।
हिंदू हेल्प लाईन द्वारा तन-मन-धन  से कार्यकर्ताओं ने तीनों दिन पूरा योगदान दिया, जिसकी सभी प्रमुख वक्ताओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही आयोजन के संयोजक श्री बृजमोहन सेठी के समर्पण भाव व कार्यों को सराहा।

Comments are closed.