उत्तरप्रदेश में मृत पाया गया दलित युवक
मुजफ्फरनगर , दो जनवरी :भाषा: 21 वर्षीय एक दलित युवक का गोलियों से छलनी शव जिले के बेहरा सादत गांव से बरामद किया गया । 13 दिसंबर को कथित तौर पर उसे अगवा कर लिया गया था ।
पुलिस ने बताया कि दलित युवक राजेश का गोलियों से छलनी शव कल शाम गंगा नदी पर बैराज के निकट मिला ।
उन्होंने बताया कि इस मामले में दो आरोपी सुधीर और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है ।

Comments are closed.