कांग्रेस उपाअध्य राहुल गांधी ने इलाहाबाद में की जनसभा

कांग्रेस उपाअध्य राहुल गांधी ने इलाहाबाद में की जनसभा । राहुल गांधी के साथ फूलपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार मुहम्मद कैफ़ , इलाहाबाद से नंद कुमार गुप्ता उर्फ़ नंदी और कौशांबी से महेंद्र गौतम भी मौजूद रहे । यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलौट भी रैली में रहे मौजूद ।

राहुल गांधी मेरे परिवार और इलाहाबाद का पुराना रिश्ता है , हमारे आनंद भवन से भी अंग्रेज़ी हुकूमत से लड़ाई लड़ी । एक वक़्त था जब इस ईलाके में बहुत उधोग थे , इलाहाबाद को आईएएस की फ़ैक्टरी माना जाता था । लेकिन अब गुंडा राज है , कुछ दिन पहले हमारी कांग्रेसी साथियों को मारा गया , हड्डी तोड़ी गई ।

कांग्रेस की विचारधारा में सब समान है , ग़रीब – अमीर , हिन्दू – मुस्लिम एक है । राहुल ने साधा बीजेपी के पीएम उम्मीदवार पर निशाना वो लोग धर्म जाति के नाम पर बँटवारे का काम करती है । मुज़फ़्फ़रनगर का भी ज़िक्र किया ।

सवाल यूपी की बिजली , इलाहाबाद की सड़कों , प्रदेश के रोज़गार के होने चाहिए । 25 सालों से इन्हीं दलों की सरकारें रही है यूपी में । आपको रोज़गार के लिए उस राज्यों में जाना पड़ता है जहाँ कांग्रेस की सरकारों है और वहाँ भी शिवसेना और मोदी के सहयोगी आपको मारते है ।

हमारे जाति धर्म के बँटवारे की वजह से चीन को फ़ायदा पहुँचाता । धड़ी से लेकर फ़ोन तक जो कभी Made in India or made in Allahabad होता था अब चीन बन गया ।

2014 में हमारी सरकार बनने पर स्वास्थ्य के अधिकार देने मुफ़्त ईलाज और दवाई मिलेगी । इंद्रिया आवास के तहत सभी ग़रीबों को आवास यानी पक्के घर का अधिकार देंगे । बुज़ुर्गों को सभी राज्यों में पेंशन दिया जाएगा ।

मोदी पर निशाना साधा कि मोदी कहते है साठ सालो में देश के बुज़ुर्गों ने कुछ नहीं किया , वो आपका अपमान है । मोदी जी देश की शक्ति को नहीं समझे ,उन्हें सिर्फ़ अपनी ताक़त और ज्ञान दिखता है । लेकिन आज यूएस का राष्ट्रपति भी कहता है की वो चीन और भारत से डरता है । देश को एक मोदी जैसे चौकिदार की नहीं ब्लकि करोड़ों चौकिदार चाहिए । मोदी भ्रष्टाचार की बात करते है गुजरात में बंद कमरे में भ्रष्टाचार होता है । गुजरात में RTI कमिश्नर तक नहीं था और हमने देश को RTI दिया । हम लोकपाल लाए पर गुजरात में लोकायुक्त नहीं है ।

अड़ानी को मोदी ने 45 हज़ार एकड़ ज़मीन एक रुपये में दी । मोदी को लोकायुक्त और RTI लाने की चुनौती दी राहुल गांधी ने । मोदी आंतकवाद से लड़ने की बाद करते है हमारी सरकार के वक़्त 800 लोग आतंकियों के शिकार बने जबकी एनडीए सरकार में आतंकवाद से 22 हज़ार लोगों की मौत हुई थी ।

हमारी सरकार 70 करोड़ लोगों को मध्यवर्ग में शामिल करेंगे । लोकसभा और विधानसभा में पहला बिल पास कर 33 फ़ीसदी आरक्षण देंगे , हज़ारों महिला पुलिस् के थाने बनेंगे । गुजरात के चौकिदार ने पोस्ट लगाकर महिला शक्ति की बात करते है , गुजरात में मोदी महिलाओ के पीछे पुलिसवालों को दौड़ाते और उनके फ़ोन टेप करवाते हो ।

मोदी पर निशानों – कभी कभी रात के समय चौकिदार भी चोरी करते है । और सबसे बड़ी चोरी तब होती है जब एक ही चौकिदार और कैसे गुजरात में हुई । UPpSE में हुए भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करेंगे । वही मोदी को कर्नाटक में कोई भ्रष्टाचार नहीं दिखता ।

Comments are closed.