कार और नकदी की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज में कार और नकदी नहीं मिलने पर एक और विवाहिता को दहेज के लोभी ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में कई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीडि़ता के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सलेमपुर निवासी शीतल की शादी तीन साल पूर्व कनारसी गांव के सुंदर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुंदर और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। इसके लिए विवाहिता को प्रताडि़त किया जाता था। गत दिनों विवाहिता को आरोपीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीडि़ता के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.