किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दनकौर में स्वागत

Galgotias Ad

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने दनकौर में किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान उनका किसानों ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को 64 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा दिलाने का वादा किया और चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार बढ़ा मुआवजा नहीं देती है, तो ईंट से ईंट बजा देंगे।
शनिवार को दनकौर में लाला बेद प्रकाश के आवास पर किसानों ने पंचायत की। इस पंचायत के मुख्य वक्ता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश चैहान रहे। राजेश चैहान का किसानों ने फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। किसानों को संबोधित करते हुए राजेश चैहान ने कहा कि भाकियू किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। किसानों का हक किसी भी कीमत पर नहीं मरने दिया जाएगा। क्षेत्र के किसानों को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के बराबर बढ़ा हुआ मुआवजा मिलना चाहिए और यह किसानों का अधिकार है। जिसके लिए भाकियू हमेशा किसानों के साथ है। किसानों को 64 फीसदी मुआवजा हर हाल में दिलाया जाएगा। इसकी मांग को लेकर लखनउ विधानसभा के सामने बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी किसान एकजुट होकर काम करें, ताकि यूनियन की एकता बनी रहे। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अजय पाल आर्य और महेन्द्र चैरोली, अजय पाल शर्मा और ओमप्रकाश कसाना ने भी किसानों के सामने अपने विचार रखे।

Comments are closed.