कृषक आवासीय योजना में वारिसान भी होंगे शामिल

किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों का एक प्रतिनिध्ािमंडल एसीईओ से मिला। किसान संघर्ष समिति ने कृषक आवासीय योजना में किसान वारिसान शामिल करने का एक मांग पत्र सौंपा है। प्राधिकरण अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपनी भूल को सुधारते हुए शीघ्र ही वारिसान को शामिल करने की कार्यवाही की जाएगी।
किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता महेश अवाना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया कि सन् 2011 में प्राधिकरण ने कृषक आवासीय योजना में निकली थी जिसमें किसानों के वारिसान और खातेदारों को भूख्ंाड नहीं देने की सूचना थी। किसानों के आपात्ति करने पर नोएडा प्राधिकरण ने दिनंाक 9 अगस्त 2011 को किसानों की जायज मांग को मानते हुए शुद्धिपत्र जारी कर दिया था। दिनांक 15 अगस्त 2014 को नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय योजना की सार्वजनिक सूचना जारी की जिसमें वारिसान और खातेदार को फिर से बाहर कर दिया। ऐसे में किसानों की मांग है कि वारिसान और खातेदार को शामिल किया जाए, जैसा कि नोएडा हर योजना में सभी को भूख्ंाड देता आया है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान 15 अगस्त की सार्वजनिक सूचना के अनुसार बिन्दू संख्या 4 में 1382 फसली के आधार पर ही किसान को पात्र माना जा रहा है जबकि पहले की सभी योजनाओं में नक्शा 11 के खाते के आधार पर उन्हें भूखंड दिए जाते रहे हैं। ऐसे में वर्तमान में जारी सार्वजनिक सूचना के बिन्दू संख्या 4 और बिन्दू संख्या 8 को समाप्त कर दिया जाए। मौके पर किसानों ने कहा कि सभी फार्मों की जांच करके जितने भी आवेदक है उनकी सूची जारी कर दी जाए और सभी को एक साथ भूखंड दिए जाएं। जिससे बार-बार की समस्या खत्म हो जाएगी। एसीईओ वीके पवार, डीसीईओ अखिलेश सिंह एंव राजेश प्रकाश ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि अपनी भूल को सुधारते हुए शीघ्र ही वारिसान को शामिल करने की कार्यवाही की जाएगी। मुलाकात के दौरान महेश अवाना, मनोज चैहान, ओमपाल राणा, रामपाल सिंह अवाना, नीरज अवाना, पवन अवाना, धर्मेन्द्र बंसल, सुंदर, शेर सिंह, विजयपाल, विनोद, जोगेन्द्र, धनपाल, रविन्द्र प्रमोद प्रजापति, मनोज त्यागी, जोगेन्द्र आदि मौजूद थे।

Comments are closed.