गरीबों को कंबट बांटने के लिए प्रशासन को मिला बजट

Galgotias Ad

गरीबों को ठंड से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण किया जाएगा। शासन ने गरीबों में कंबल बांटने के लिए धनराशि भेज दी है। साथ प्रशासन को गरीबों की सूची 10 दिसम्बर तक तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
दिसम्बर माह शुरू होते ही कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगता है। कड़ाके की ठंड गरीबों के लिए काफी कष्टदायी होता है। उनके पास ठंड से बचने के लिए कोई विकल्प नहीं होता। गर्म कपड़े न होने के कारण प्रतिवर्ष ठंड से मरने का मामला भी प्रकाश में आता है। प्रदेश सरकार के सचिव एवं राहत आयुक्त एल. वेंकटेश्वरलू ने पत्र भेजकर प्रशासन को गरीबों में कंबल वितरण की तैयारियों को तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शासन ठंड व शीतलहर से किसी गरीब की मौत नहीं होने देगी। गरीबों का ध्यान रखते हुए शासन से समय पर बजट भेज दिया है। जिले में कड़ाके की ठंड में हर तहसील में नगर पालिका, नगर पंचायत और गांवों के सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जाएगा। ताकि, ठंड से गरीबों को बचाया जा सके। अलावा जलाने के लिए शासन ने 1.5 लाख रुपए भेजे है। हर तहसील एरिया में 50 हजार रुपए का अलाव जलाया जाएगा। साथ गरीबों को कंबल बांटे जाएंगे। कंबल बांटने के लिए जिले में 15 लाख रुपए का बजट आया है। वृद्वावस्था, विधवा पेंशन, अंत्योदय कार्ड धारक, भूमिहीन, बीमार वृद्वों को कंबल दिए जाएंगे। शास ने 10 दिसंबर तक असहाय गरीबों को चिहिंत करके कंबल वितरण करने का निर्देश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.