गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी वर ्षगांठ

Galgotias Ad

*जय किसान आंदोलन*
*स्वराज अभियान*

*गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी वर्षगांठ।*

*27 नवंबर को बिहार के चम्पारण में होगा ‘जय-किसान स्वराज सम्मेलन’।*

*स्वराज अभियान के जय किसान आंदोलन के द्वारा पेश होगा ‘किसान आय गारंटी अधिनियम’।*

स्वराज अभियान का जय किसान आंदोलन पूरे देश में किसानों की गरिमा बनाए रखने और सतत आजीविका के लिए पिछले डेढ़ साल से संघर्ष कर रहा है। आज से सौ साल पहले गांधी जी ने शोषित किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए चम्पारण सत्याग्रह किया था। बिहार के चंपारण में उसी ऐतिहासिक जगह पर 27 नवंबर 2016 को जय किसान आंदोलन ‘जय-किसान स्वराज सम्मेलन’ का आयोजन कर रहा है। इस विशाल अधिवेशन में देश भर से किसान आ रहे हैं।

इस सम्मेलन में योगेंद्र यादव ‘किसान आय गारंटी अधिनियम’ पेश करेंगे। अधिनियम को संसद द्वारा कानून का रूप देने और केंद्र सरकार द्वारा लागू करने के लिए एक साल के जनसंघर्ष का आगाज इस सभा से किया जाएगा। इस अधिनियम में किसानों के लिए अलग से आय आयोग के गठन का प्रस्ताव है जो किसानों के लिए गरिमापूर्ण और सतत आय सुनिश्चित करेगा।

स्थानीय जन संघर्ष, लोक संघर्ष समिति और विस्थापित मुक्ति वाहिनी जो किसानों के अधिकार के लिए कई दशकों से संघर्ष कर रहा है इस विशाल रैली में पंकज जी के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं। आय गारंटी अधिनियम को कानून बनवाने और किसानों के सम्मान की रक्षा के लिए किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय अग्रगामी सभा, उड़ीसा राज्य कृषक संगठन, किसान मंच, किसान मजदूर संगठन, वैकल्पिक कृषि अभियान और भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) सभी एकजुट होकर एक मंच से आगे बढ़ेंगे।

*प्रशांत भूषण*
*अध्यक्ष, स्वराज अभियान*

*अभीक साहा*
*संयोजक, जय किसान आंदोलन*

Comments are closed.