गुजरात मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन करेगी आप
गुजरात मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन करेगी आप
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल कि बेटी अनार पटेल से जुड़े जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी.
आम आदमी पार्टी प्रवक्ता दिलीप पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है. कांग्रेस को मां बेटे की सरकार चलाने का दोषी ठहराने वाली बीजेपी अब गुजरात में मां बेटी कि सरकार चला रही है. दिलीप पाण्डेय ने कहा कि गुजरात के जमीन घोटाले के विरोध में १२ फरवरी को देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा पार्टी जमीन घोटाले कि एस आई टी जांच हो और मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल इस्तीफ़ा दें.
Comments are closed.