ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 के गेट नम्बर 8 के पास बाइकर्स नें मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर से लूटे 6 लाख।
बुधवार दोपहर को एक निजी मोबाइल कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर को जो बैंक में रूपय जमा करने जा रहा था उसे बाइक सवार बदमाशो ने अल्फा 2 के गेट नम्बर 8 के पास तमंचे के बल पर डिस्ट्रीब्यूटर से 6 लाख लूट कर फरार हो गए। डिस्ट्रीब्यूटर ने 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पा कर पुलिस घटना स्थल पर पहुॅंची। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं डिस्ट्रीब्यूटरो ने गुरूवार बंद का ऐलान किया है।

Comments are closed.