जल्द करेंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा : गोपाल राय

जल्द करेंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा : गोपाल राय
राष्ट्रीय विकल्प महासंघ ने उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव 2017 के लिए पूरी तैयारी कर ली है। राष्ट्रीय विकल्प महासंघ के 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान से बाकी पार्टियां भी पूरी तरह से कमर कस चुकी हैं। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय विकल्प महासंघ के संयोजक श्री गोपाल राय ने कहा कि जल्द ही हम दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का भी ऐलान करने वाले हैं।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमारे पास मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से हम दिल्ली में आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित करेंगे।