जिलाधिकारी एनपी सिंह के आदेष पर जनपद में बड़ी छापेमारी, 3/7 में तीन मुलजिम भेजे गये जेल।

जिलाधिकारी एन पी सिंह के निर्देष पर नगर मजिस्टेªट तथा जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देषन में गठित टीमों के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर व्यापक स्तर पर छापामार अभियान चलाया गया। नगर मजिस्टेªट कामता प्रसाद सिंह की निगरानी में आगाहपुर क्षेत्र में मैसर्स अल्का वाटर सप्लायर्स तथा ऋिषीपाल वाटर सप्लायर्स के यहाॅ आकस्मिक रूप से छापा मारा गया जहाॅ पर अनाधिकृत रूप से दोनों के यहाॅ वाटर सप्लायर्स का कार्य होता पाया गया। दोनों की फर्मो एवं उनकी फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से मौके पर ही सीज कर दिया गया है। इस टीम में उनके साथ क्षेत्राधिकारी पुलिस अपने पुलिस बल के साथ, खाद्य विभाग के अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी भी सम्मलित थे। दोनों फमों के विद्युत कनेक्षन काटने के साथ साथ सीज भी कर दिया गया है।
श्री एनपी सिंह के निर्देष पर दूसरी टीम जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह के निर्देषन में कासना थाना क्षेत्र में एच्छर के बाजार में सघन छापामारी अभियान चलाकर अखिलेष पुत्र चुन्नी लाल एवं योगेष पुत्र चन्द्रपाल वर्तन की दुकान तथा मनोज पुत्र अमिचन्द्र किराने की दुकान में छापामारी में अवैध रूप से गैस की रिफलिंग होना पाया जाने पर तीनों दुकानदारों के विरूद्ध धारा 3/7 में मुकद्दमा दर्ज कराते हुये तीनों को पुलिस के सुपुर्द मौके पर ही कर दिया गया है। छापामारी के दौरान तीनों दुकानों से 14 किलो वाले 28 सलेण्डर जिसमें 10 भरे 18 खाली पाये गये एक सलेण्डर कार्मिषियल, 5 किलो वाले 7 सलेण्डर इसीप्रकार 3 रिफलर मौके से बरामद किये गये। तीनों के विरूद्ध कासना थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देषन में इस टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेन्द्र सिंह, खाद्य निरीक्षक में अनिल श्रीवास्तव, ब्रजलाल तथा पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस बल भी साथ था।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये विस्तार से बताया है कि यह कार्यवाही जनपद में निरन्तर रूप से जारी है पहले भी ऐसी कार्यवाही की जा चुकी है और आगे भी जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से गौपनीय कार्यक्रम बनाकर औचक छापामारी निरन्तर रूप से करायी जायेगी। उन्होनें कहा कि जो भी कोई फर्म या व्यक्ति अवैध कारोबार में लिप्त पाया जायेगा उनके विरूद्ध तत्काल ऐसी ही कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।—राकेष चैहान जिला सूचना अधिकारी।

Comments are closed.