जिले में महिलाओं और पुरुषों में बढ़ रहा सेक्स औसत का दायरा.

Galgotias Ad

सतेन्द्र सिंह- हाईटेक जिला गौतमबुद्वनगर में महिलाओं की साक्षरता दर की तरह सेक्स औसत में भी गिरावट आ रही है। सेक्स औसत के मामले में महिलाओं की संख्या लगातार गिरती जा रही है, जो एक हजार पुरुषों पर मात्र 817 रह गई हैं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हाईटेक जनपद गौतमबुद्व नगर में जागरूकता की कमी नहीं है। यह शहर हाईटेक की श्रेणी में आता है। यहां पर शिक्षा का स्तर काफी उंचा है। प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर जागरूक किया जाता रहता है। इसके बाद भी यहां पर प्रदेश की अन्य जनपदों की अपेक्षा स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद में कुल जनसंख्या 1745791 है। जिसमे महिलाएं 802898 हैं और पुरुषों की संख्या 942893 है। जिले के शहरी क्षेत्र में कुल 1039741 लोग निवास करते हैं, जिसमे 472886 महिलाएं हैं और 566855 पुरुष हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में कुल 706050 लोग निवास करते हैं। इसमे 330812 महिलाएं और 376038 पुरुष निवास करते हैं। अक्टूबर महीने में शहरी क्षेत्र में 1617 लड़कों का जन्म हुआ है, जबकि 1816 लड़कियों का जन्म हुआ है। जिले में साक्षरता दर के मामले में पुरुष काफी आगे हैं। जिले में 64 फीसदी पुरुष साक्षर हैं, जबकि 56 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं। जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र में जन्मदर 170.14 फीसदी है, जबकि मृत्युदर 83.93 फीसदी है। वहीं, शहरी ग्रामीण क्षेत्र में 45.55 फीसदी जन्मदर और मृत्युदर 72.13 फीसदी है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में कुल जन्मदर 113.79 फीसदी है, जबकि मृत्युदर 78.27 फीसदी है जिसमे शहरी क्षेत्र में सेक्स औसत 886.08 पर 1 हजार पुरुष ओर ग्रामीण क्षेत्र में 581.13 महिलाओं पर 1 हजार पुरुष हैं। वहीं, पूरे जनपद में सेक्स औसत एक हजार पुरुषों पर 817 महिलाएं हैं।

Comments are closed.