जीएनआईओटी कॉलेज में इंजीनियरिंग क़ि किताब का विमोचन

Galgotias Ad

GNIOT

ग्रेटर नॉएडा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन (जीएनआईओटी)में आज गणित के अंक और फॉर्मूला के गेम छाये रहे, मौका था कॉलेजमें  बुक लॉंच का। यू पी टी यू  सिलेबस पर आधारित व डॉ रविश सिंह एवं मिस मुकुल भट्ट द्वारा लिखी इंजीनियरिंग मैथेमैटिक्स-१ किताब का विमोचन जीएनआईओटी –  इंजीनियरिंग  कॉलेज के डायरेक्टर जॉय बैनर्जी ने की ।   मौके पर मैग्रो हिल एडुकेशन की टीना जज्योरिया – प्रोडक्ट मैनेजर – साइंस,इंजीनियरिंग एंड मैथेमैटिक्स भी मौजूद रही।  एनसीआर से 20 संस्थानों ने भाग लिया।

 

डॉ रविश सिंह किताब के लेखक एवं उप प्राचार्य – एल आर तिवारी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, मुंबई  ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा क़ि यह किताब इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए गणित – १ विषय में सहायक होगी। गणित विषय इंजीनियरिंग शिक्षा को आधारशिला प्रदान करता है। इस विषय पर मजबूत पकड़ छात्रों में तर्क संगत व विश्लेषण क्षमता को बढ़ता है। यह किताब नवीनतम पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार की गयी है।

शिक्षकों के सवालो के जवाब देते हुए डॉ रविश ने कहा कि इंजीनियरिंग की पढाई बारह्वी की पढाई से अलग होती है।  इंजीनियरिंग में प्रवेश लेते ही बच्चे केमन में बहुत सवाल उठते हैं।  उसकी जिज्ञाषा को शांत करने के लिए किताब में हर विषय व हर प्रश्न को काफी विश्लेषण के साथ समझाया गया है। शुरुआतमें ही अगर बुनियाद अच्छी रखी जाये तो निश्चित ही भविष्य उज्जवल होगा।

डॉ बैनर्जी ने किताब कि प्रशंसा करते हुए किताब छात्रों के स्वव्याख्यात्मक सिद्ध होगी, इससे छात्रों को बहुत लाभ होगा|

एक्यूरेट से नवनीत शर्मा,  यादव और  सिंह , बी बी डी आई टी गाज़ियाबाद  कॉलेज से अनिल गुप्तभाग  अनेको सवाल पूछे। साथ ही गलगोटिया ,स्काईलाइन , जी एल बजाज व् अन्य कॉलेजों  शिक्षकों ने  लिया ।मौके पर पर संस्थान के अध्यक्ष  के एल गुप्ता, उपाध्यक्ष बी एल गुप्ता भी मौजूद रहे।

 

Comments are closed.