डीएमआईसी के किसानों ने प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया
ग्रेटर नोएडा | दिल्ली मुम्बई इंडस्ट्रीयल काॅरिडोर परियोजना से प्रभावित किसानों ने अपनी विभिन्न मागों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का घेराव किया। इस दौरान किसानों और सुरक्षा कर्मियों के साथ नोंकझोंक भी हुई। किसान आधा दर्जन ट्रैक्टर पर सवार होकर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्राधिकरण ने पहले से ही गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर रखे थे। किसानों ने प्राधिकरण गेट पर बैठकर धरना शुरु कर दिया। किसानों ने प्राधिकरण के एसीइओ हरीश वर्मा से वार्ता कर मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन सौपा। प्राधिकरण ने किसानों के जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। किसानों की मांग है कि डीएमआईसी योजना में किसानों से नई भूमि अधिग्रहण कानून का पालन किया जाए। नई भूमि अधिग्रहण कानून 1 जनवरी 2014 से प्रभावित है। फिर भी किसानों से पुरानी दरों पर जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है, जो गैरकानूनी है। नए कानून के तहत कमेटी गठित कर किसानों की सहमति से जमीन व मुआवजा, पुनर्वास आदि की सुविधाएं देने की मांग की ओर पुरानी दर 1570 रुपये प्रतिवर्ग मीटर की दर से जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की माॅंग की। इस दौरान चिठैड़ा, बोड़ाकी, पाली कठैड़ा आदि गांव के दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
Comments are closed.