डॉक्टर्स डे पर फिट इंडिया कॉन्क्लेव दिल्ली का भव्य लांच

Galgotias Ad
 देश भर के सैकड़ों पदमश्री डॉक्टर इस मुहीम के बने हिस्सा, फिट इंडिया के साथ बने रहने की ली शपथ 
 
नई दिल्ली, 1 जुलाई, 2018। डॉक्टर्स डे के मौके पर दिल्ली के ली मेरीडियन होटल में मेडस्केप इंडिया द्वारा ‘फिट इंडिया कॉन्क्लेव’का भव्य आयोजन एवं दिल्ली चैप्टर का लांच किया गया। जिसमें देश भर प्रतिष्ठित डॉक्टर शामिल हुए और इस कम्पैन की सफलता और भविष्य को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर कॉन्क्लेव की डायरेक्टर डॉ सुनीता दुबे ने फिट इंडिया का मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच किया गया। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं, तकनीकी, शोध कार्य पर भी अहम् चर्चा की गई तथा  स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से देश का भविष्य कैसा हो इस बात पर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया। 
देश भर से आये डॉक्टरों ने शपथ लिया कि वह लोगों तक बेहतरीन और सबसे अच्छी सेवाएं मुहैया कराने में अपना योगदान देंगे। राज्यसभा के मेंबर आफ पार्लियामेंट आर के सिन्हा, निति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त और प्रभाकर राव ने फिट इंडिया अभियान की प्रशंसा की और इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सफल पहल बताया। 
 
मुख्य अतिथि के रूप में आये हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कॉन्क्लेव को अपना पूरा पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने इस तरह के सामाजिक मुहीम के लिए बधाई देते हुए कहा की डॉ सुनीता लोगों को जागरूक करने तथा लोगों को होश में लाने का काम कर रही हैं। वह काम कर रही हैं जिसको सचमुच देश और समाज की जरुरत है। स्वास्थ्य और शिक्षा से ही देश का भविष्य तय होता है। एक स्वास्थ्य और शिक्षित नागरिक ही देश को समृद्ध बनाता और आगे ले जाने का कार्य करता है। एक शिक्षा मंत्री के तौर पर मैंने अपने प्रदेश में बहुत सारा काम किया है। हरियाणा में हम इस मुहीम का स्वागत करते हैं। 
 
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने कहा देश में प्रदूषण बढ़ रहा है ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना और फिट रहना बहुत बड़ी चुनौती है परन्तु फिट इंडिया कॉन्क्लेव इसे लोगों तक पहुंचाने में अहम् भूमिका निभा रहा है। सुनीता जी की इस मुहीम का हम स्वागत करते हैं और अपना सहयोग देने का वादा करते हैं। इस बार फिट इंडिया अवार्ड से सम्मानित फ्रीडम फाइटर डॉ ए के गढ़पायले ने सम्मान मिलने की ख़ुशी जाहिर की और इस मुहीम को देश और समाज के लिए जरुरी बताया।  
 
‘फिट इंडिया कॉन्क्लेव’ पिछले दो सालों से चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्र में नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा उन विषयों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है जो अभी भी आमजन की पहुंच से दूर है। इस कॉन्क्लेव का उदेश्य स्वास्थ्य से जुड़े देश भर के विशेषज्ञों को एक साथ जोड़कर लोगों तक अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेडस्केप इंडिया की डायरेक्टर एवं  फाउंडर तथा ‘फिट इंडिया कॉन्क्लेव’ फाउंडर डॉक्टर सुनीता दुबे ने इस मुहीम को लेकर बताया कि इस कॉन्क्लेव का मिशन देश को भौतिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वास्थ्य बनाना है जिसके लिए तरह तरह की गतिविधियां की जा रही हैं। जिसमें लोगों को शिक्षित करना तथा हेल्थ और फिजिकल फिटनेस को सुनिश्चित करना है। 
 
सुनीता दुबे ने बताया कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। जिसके लिए फिट इंडिया कॉन्क्लेव एक ऐसी कम्युनिटी का निर्माण कर रहा है जिसमें देश भर के डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट जुड़ सकें। Fit India Startup Mission के माध्यम से हम मेडिकल से जुड़े क्षेत्र में जहां हम स्टार्टअप को स्थापित और बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं वहीं Fit India Health Card देश के लिए मेडस्केप कम्युनिटी प्रोवाइड करा रहे हैं। साथ ही साथ स्वास्थ्य से जुड़ी  नई तकनीकी को सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का सहारा लिया जा रहा है। 
 
देश के विभिन्न क्षेत्रों से कई पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित डॉक्टर्स ने इस कॉन्क्लेव में अपना योगदान दिया। साथ ही फिट इंडिया कमिटी के सदस्य जिन्होंने मेडिकल के क्षेत्र में महारत हासिल की। मेडस्केप इंडिया डॉ.नीरज दुबे पुरस्कृत, डॉ. अनिल कोहली  (फिट इंडिया कमिटी दिल्ली से ) डॉ. मोहसिन बालीन, डॉ. यश गुलाटी , एच ऍन शर्मा, डॉ. हर्ष महाजन, डॉ. पवन कुमार ने मिलकर कार्यक्रम की सफलता में अपना पूर्ण सहयोग दिया। 
Leave A Reply

Your email address will not be published.